12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच 17 साल का छात्र लापता: दोस्त से मिलने निकला, पिता को भेजा मैसेज—‘पापा बचा लो, ये लोग मार देंगे

राजस्थान के सीकर जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के बीच 17 वर्षीय छात्र लापता हो गया। वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, जबकि उसकी बाइक रेलवे स्टेशन पार्किंग में मिली। बाद में पिता के मोबाइल पर मैसेज आया—“पापा मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
February 24, 2026 • 3:19 PM  2.6k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच 17 साल का छात्र लापता: दोस्त से मिलने निकला, पिता को भेजा मैसेज—‘पापा बचा लो, ये लोग मार देंगे
“12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच 17 साल का छात्र लापता: दोस्त से मिलने निकला, पिता को भेजा मैसेज—‘पापा बचा लो, ये लोग मार देंगे”
Favicon
Read more onthekhatak.com
24 Feb 2026
https://thekhatak.com/sikar-12th-board-student-missing-sos-message-father
Google News
Copied
12वीं बोर्ड एग्जाम के बीच 17 साल का छात्र लापता: दोस्त से मिलने निकला, पिता को भेजा मैसेज—‘पापा बचा लो, ये लोग मार देंगे

राजस्थान के सीकरजिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के बीच एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से सनसनी फैल गई है। छात्र दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसके मोबाइल से पिता के पास आया एक मैसेज पूरे परिवार को दहशत में डाल गया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्र 22 फरवरी की शाम करीब 3:45 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिवार ने उसे कॉल और मैसेज करना शुरू किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की तो छात्र की मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी मिली। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

इसी बीच 23 फरवरी की सुबह 7:53 बजे छात्र के मोबाइल से उसके पिता के फोन पर मैसेज आया—“पापा मुझे बचा लो, ये लोग मार देंगे।” यह मैसेज पढ़ते ही परिवार घबरा गया और तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

छात्र के पिता, जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और वर्तमान में सीकर में रह रहे हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 12वीं बोर्ड का छात्र है। उसके दो पेपर हो चुके हैं और तीन पेपर अभी बाकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेटा घर से करीब 30 हजार रुपये लेकर गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही छात्र के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल परिवार बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है, वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter