उदयपुर में आधी रात को ऐसा क्या हुआ जिसे देख कांप उठी झीलों की नगरी!
उदयपुर की गलियों में देर रात चीख-पुकार! बाइक सवार युवक पर चाकुओं से हमला, क्या पुरानी रंजिश ही बनी मौत की वजह? मोर्चरी के बाहर भारी भीड़ और प्रशासन के सामने बड़ी मांगें, जानिए पूरी हकीकत।
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में देर रात हुई चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया है। घंटाघर थाना क्षेत्र के सिलावटवाड़ी-बिच्छू घाटी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक साहिल उर्फ सुहानी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर रात बीच सड़क पर हुआ खूनी खेल
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे की है। मृतक साहिल अपने साथी जीशान के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने साहिल के सीने और कमर के नीचे चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण साहिल जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण
थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का लग रहा है। बताया जा रहा है कि सिलावटवाड़ी निवासी साहिल का ठोकर चौराहा निवासी नईम के साथ विवाद चल रहा था। रात को नईम अपने कुछ साथियों के साथ साहिल के इलाके में पहुंचा और मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।