जयपुर में मासूम की हत्या का खुलासा: मां को रुलाने के लिए पड़ोसी महिला ने ली 5 साल की बच्ची की जान

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में साढ़े चार साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 15, 2026 • 1:59 PM  3
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में मासूम की हत्या का खुलासा: मां को रुलाने के लिए पड़ोसी महिला ने ली  5 साल की बच्ची की जान
“जयपुर में मासूम की हत्या का खुलासा: मां को रुलाने के लिए पड़ोसी महिला ने ली 5 साल की बच्ची की जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/cf618f
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/cf618f
Google News
Copied
जयपुर में मासूम की हत्या का खुलासा: मां को रुलाने के लिए पड़ोसी महिला ने ली  5 साल की बच्ची की जान
जयपुर में मासूम की हत्या का खुलासा: मां को रुलाने के लिए पड़ोसी महिला ने ली  5 साल की बच्ची की जान

राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में साढ़े चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाली महिला गुड़िया को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला को बच्ची की मां पर अपने पति से बातचीत करने का शक था और इसी कारण उसने मासूम को निशाना बनाया।

खेलते-खेलते बच्ची को घर ले गई आरोपी

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार घटना वाले दिन बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला बच्ची की मां को रोता-बिलखता देखना चाहती थी और इसी मानसिकता के चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद शव बेड में छिपाया

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और शव को कंबल में लपेटकर घर में रखे बेड (दीवान) के अंदर छिपा दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter