वैभव सूर्यवंशी बोले “वर्ल्ड क्रिकेट पर करूंगा राज”, कोहली का कंधे पर हाथ रखना बताया सपने जैसा, रेड बॉल क्रिकेट पसंद
भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगले 20 साल तक वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा बनाएंगे और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना चाहते हैं। उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और भविष्य को लेकर बड़े सपने और आत्मविश्वास का खुलकर इज़हार किया है।
15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ टीम इंडिया में खेलना नहीं, बल्कि आने वाले 20 सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट पर दबदबा बनाना है।
“20 साल तक क्रिकेट पर राज करूंगा”
राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में वैभव ने कहा कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट—टेस्ट, वनडे और टी20—में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं अगले 20 साल तक सिर्फ खेलूं ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करूं और टीम को जीत दिलाऊं।”