IND vs IRE 1st T20: बारिश बिगाड़ सकती है पहला मुकाबला, क्या वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा?
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा, लेकिन बारिश मैच में खलल डाल सकती है।
भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले मौसम फैंस और दोनों टीमों की चिंता बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है।
मैच के दौरान बारिश की कितनी संभावना?
भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक टॉस के समय करीब 49% और मैच शुरू होने के समय लगभग 35% बारिश की संभावना है। दोपहर से ही बेलफास्ट में बारिश के आसार बने हुए हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि रात 8:00 बजे के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में यदि शुरुआती समय में बारिश होती है तो मुकाबला कम ओवरों का कराया जा सकता है।