पैदा होते ही बच्चे के चेहरे पर दिखी मूंछ, वीडियो देख डॉक्टर्स भी हैरान!
इंटरनेट पर एक नवजात शिशु का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा जन्म से ही मूंछों के साथ नजर आ रहा है। जानिए इस हैरान करने वाले वायरल वीडियो से जुड़ी पूरी जानकारी।



लड़कों के चेहरे पर आमतौर पर 13 से 16 साल की उम्र में दाढ़ी-मूंछ आती है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आए एक नए मामले ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा अपने जन्म के साथ ही चेहरे पर मूंछों के साथ दिखाई दे रहा है
वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा अस्पताल जैसे एक कमरे में नीले रंग की चादर वाले बेड पर लेटा हुआ दिख रहा है
जन्म और जगह की जानकारी सामने नहीं आई
भले ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस मामले से जुड़ी कई अहम बातें अभी सामने नहीं आई हैं। बच्चे का जन्म किस जगह हुआ, वीडियो कहां का है, और इसकी रिकॉर्डिंग किस तारीख को की गई थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है
वीडियो असली है या AI का कमाल?
यह वीडियो 'नीनेमेरात' (Ninemerat) नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है













































