गूगल पर महिलाओं ने सर्च किया पति को बिना सबूत मारने का तरीका' — जानें वायरल दावे का सच
सोशल मीडिया और कई मीम्स में यह दावा अक्सर वायरल होता है कि "गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कि पति को बिना सबूत कैसे मारें" या "महिलाओं द्वारा यह सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है।"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस वर्दी पहने व्यक्तियों और विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि "2025 में महिलाओं ने गूगल पर 16.5 करोड़ बार सर्च किया है कि मर्द को बिना सबूत के कैसे मारें"। इस सनसनीखेज दावे का फैक्ट चेक किया गया।
दावा क्या है?
"गूगल पर 16.5 करोड़ (165 मिलियन) बार महिलाओं ने 'मर्द को बिना सबूत कैसे मारें' सर्च किया है।"