ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो मासूम बच्चों की मौत, पहचान नहीं हुई; ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिले शव
करौली जिले के हिंडौन-बयाना रेलखंड पर ढिंढोरा हुक्मीखेड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करौली | हिंडौन सिटी करौली जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसके साथ मौजूद दो मासूम बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा हिंडौन-बयाना रेलवे लाइन पर स्थित ढिंढोरा हुक्मीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। तीनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
