रिश्ता टूटा पर फर्ज नहीं! हार्दिक पांड्या ने एक्स-वाइफ नताशा और बेटे को दी 4 करोड़ की लग्जरी कार
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है। हार्दिक ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर कार डिलीवरी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हार्दिक ने बेटे अगस्त्य के लिए लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। लैंड रोवर मुंबई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना है। कैप्शन में यह भी लिखा गया कि यह कार अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को प्रेजेंट की गई है और दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार है।
हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी की थी। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि साल 2024 में दोनों अलग हो गए। अलगाव के बाद भी हार्दिक अपने बेटे के साथ मजबूत रिश्ता निभाते नजर आते हैं।