रेगिस्तान के लाल प्रवीण सिंह धांधू ने U-23 रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप के लिए चुने गए
बाड़मेर के गंगासरा गांव के भारतीय सेना के सिपाही प्रवीण सिंह धांधू ने पुणे में आयोजित U-23 रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन दिसंबर में होने वाली एशियन रोइंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।
बाड़मेर: सीमावर्ती बाड़मेर जिले के रेगिस्तानी क्षेत्र के छोटे से गांव गंगासरा के होनहार युवा एवं भारतीय सेना के जाबाज़ सिपाही प्रवीण सिंह धांधू ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया है। प्रवीण सिंह ने पुणे स्थित CME NODE में आयोजित अंडर-23 रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
