बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा

बस और ट्रक की टक्कर में 18 कांवड़ियों की मौत, कई घायल; राहत कार्य जारी, ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 29, 2025 • 10:07 AM  6.2k
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा
“बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा”
Favicon
Read more onthekhatak.com
29 Jul 2025
https://thekhatak.com/18-kanwariyas-die-in-bus-truck-collision-driver-falls-to-the-road-with-seat
Google News
Copied
बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत: ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा

मंगलवार की सुबह झारखंड के देवघर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बिहार के गया जिले के मासूमगंज से आए कांवड़ियों से भरी एक बस की सामने से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आधा हिस्सा पूरी तरह से धंस गया, और कांवड़ियों के झोले व सामान बस में लटके दिखाई दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 40 कांवड़िए बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के बाद दुमका के बासुकीनाथ मंदिर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। बस चालक की सीट समेत सड़क पर गिर गई, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ।

बस में सवार ने बताया, "सुबह करीब 5 बजे हम देवघर से बासुकीनाथ की ओर जा रहे थे। सामने से गैस सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था। अचानक दोनों वाहनों की टक्कर नावापुरा गांव के जमुनिया हॉस्पिटल के पास हुई। कम से कम 5 लोग तो मौके पर ही मर गए। 3-4 लोगों की हालत बहुत गंभीर थी।"

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और मोहनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल कांवड़ियों को निकालने में मदद की। देवघर सदर अस्पताल से 5 एंबुलेंस, जिनमें दो 108 एंबुलेंस और मोहनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की एक एंबुलेंस शामिल थीं, तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई शव अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, और उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है।

सांसद और नेताओं ने जताया शोक

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।" उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और राहत कार्यों में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस हादसे पर दुख जताया और ट्वीट किया, "आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बाबा बैद्यनाथ, दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान करें।"

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter