पति ने रची लूट की झूठी कहानी, प्रेमिका के लिए करवाई पत्नी की हत्या

हमलावरों ने महिला का गला रेत दिया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
August 11, 2025 • 7:10 PM  520
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पति ने रची लूट की झूठी कहानी, प्रेमिका के लिए करवाई पत्नी की हत्या
“पति ने रची लूट की झूठी कहानी, प्रेमिका के लिए करवाई पत्नी की हत्या”
Favicon
Read more onthekhatak.com
11 Aug 2025
https://thekhatak.com/70-women-get-jobs-with-fake-divorce-certificates-government-job-scam-with-fake-divorce-and-documents-action-against-121-1839
Google News
Copied
पति ने रची लूट की झूठी कहानी, प्रेमिका के लिए करवाई पत्नी की हत्या

अजमेर जिले के किशनगढ़ में एक महिला की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। शुरुआत में इसे लूट का मामला माना गया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने इस सनसनीखेज हत्या की परतें उघाड़ दीं। चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पता चला कि मृतका संजू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने पति रोहित सैनी ने अपने अवैध प्रेम संबंध के चलते करवाई थी।

लूट की झूठी कहानी

सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे किशनगढ़ थाने को सूचना मिली कि सिलोरा रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे एक दंपत्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमलावरों ने महिला का गला रेत दिया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान संजू के रूप में हुई, जो अपने पति रोहित सैनी के साथ थी।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब मृतका के भाई विष्णु मालाकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। विष्णु ने अपने जीजा रोहित सैनी पर शक जताया और बताया कि रोहित का चाल-चलन ठीक नहीं था। उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके कारण संजू और रोहित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस की त्वरित जांच और खुलासा

अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार शर्मा, वृत किशनगढ़ ग्रामीण के उप अधीक्षक उमेश गौतम और जिला स्पेशल टीम ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया और करीब 100 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया।

रोहित सैनी को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। शुरुआत में रोहित ने खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के दबाव में वह टूट गया और उसने सच उगल दिया। रोहित ने कबूल किया कि वह अपनी पत्नी संजू को रास्ते से हटाना चाहता था, क्योंकि वह किसी अन्य महिला से प्रेम करता था। उसने अपने दो साथियों—रवि मेघवाल और एक नाबालिग—के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

हत्या की साजिश और लूट का नाटक

रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को बहाने से सिलोरा रोड पर ले गया, जहां उसके दोनों साथी पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर संजू की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने लूट का नाटक रचने के लिए संजू के गहने, मोबाइल, घड़ी और मोटरसाइकिल चुरा ली। रोहित ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाई। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और साक्ष्यों ने उसकी साजिश को बेनकाब कर दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सैनी (28 वर्ष, निवासी धवलाल, जाति माली) और उसके साथी रवि मेघवाल को हिरासत में ले लिया है। तीसरे आरोपी, जो एक नाबालिग है, को निरुद्ध करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने सभी साक्ष्य एकत्र कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter