70 साल की महिला ने स्नैचर से ली टक्कर: गले से चेन तोड़कर भागा बदमाश, 3 मिनट तक करती रहीं मुकाबला
अजमेर में रिटायर्ड आर्मी अफसर की 70 वर्षीय पत्नी ने चेन स्नैचर का डटकर सामना किया। बाइक सवार बदमाश गले से सोने की चेन तोड़कर भागा, लेकिन महिला ने करीब 3 मिनट तक उससे संघर्ष किया। घटना CCTV में कैद हो गई है।
