दिल दहला देने वाला हादसा: खुशी-खुशी गए थे वैष्णो देवी… पोटली में लौटे कंकाल; मंजर देख कांप उठे लोग
अलवर में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मौजपुर थाना क्षेत्र के पास पिलर नंबर 115/300 पर चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग का गोला बन गई और उसमें सवार लोग बाहर निकल नहीं पाए।
पुलिस के अनुसार, कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से वाहन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में मौजूद यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
5 लोगों की दर्दनाक मौत