अंता उपचुनाव भाया का तूफान, मीणा-मोरपाल पीछे छूटे!
अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने 17 राउंड तक 14,057 वोटों की बढ़त बनाकर बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा को पीछे छोड़ दिया। शुरुआत में बीजेपी-नरेश आगे थे, लेकिन भाया ने 5वें राउंड से जोरदार वापसी की। अभी 5 राउंड बाकी, लेकिन भाया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। एग्जिट पोल फेल।
अंता विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। शुरुआती राउंडों में तो बीजेपी और निर्दलीय नरेश मीणा आगे दिखे, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़े, कांग्रेस के दिग्गज प्रमोद जैन भाया ने कमाल कर दिया। 17वें राउंड तक भाया ने सबको पछाड़ते हुए 14,057 वोटों की भारी बढ़त बना ली है।
17 राउंड का लेटेस्ट स्कोरकार्ड:
प्रमोद जैन भाया (INC) – 63,381 वोट