231 रन के लक्ष्य में कोहली ने दिलाई तूफानी शुरुआत, लेकिन स्पिन जाल में उलझकर गंवाया विकेट, डगआउट में निराश दिखीं अनुष्का शर्मा

आईपीएल 2025 का हाईवोल्टेज मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया, जिसमें ड्रामा, एक्शन और इमोशन की कोई कमी नहीं थी। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 231 रन ठोक दिए। जवाब में आरसीबी की शुरुआत दमदार रही, खासकर विराट कोहली ने फिल साल्ट के साथ मिलकर तूफानी आगाज़ किया।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor
May 24, 2025 • 12:46 AM  12
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
231 रन के लक्ष्य में कोहली ने दिलाई तूफानी शुरुआत, लेकिन स्पिन जाल में उलझकर गंवाया विकेट, डगआउट में निराश दिखीं अनुष्का शर्मा
“231 रन के लक्ष्य में कोहली ने दिलाई तूफानी शुरुआत, लेकिन स्पिन जाल में उलझकर गंवाया विकेट, डगआउट में निराश दिखीं अनुष्का शर्मा”
Favicon
Read more onthekhatak.com
24 May 2025
https://thekhatak.com/anushka-sharma-looked-disappointed-in-the-dugout-but-kohli-gave-a-stormy-start-in-the-target-of-
Google News
Copied
231 रन के लक्ष्य में कोहली ने दिलाई तूफानी शुरुआत, लेकिन स्पिन जाल में उलझकर गंवाया विकेट, डगआउट में निराश दिखीं अनुष्का शर्मा

231 रन के लक्ष्य में कोहली ने दिलाई तूफानी शुरुआत, लेकिन स्पिन जाल में उलझकर गंवाया विकेट, डगआउट में निराश दिखीं अनुष्का शर्मा

लखनऊ: आईपीएल 2025 का हाईवोल्टेज मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया, जिसमें ड्रामा, एक्शन और इमोशन की कोई कमी नहीं थी। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 231 रन ठोक दिए। जवाब में आरसीबी की शुरुआत दमदार रही, खासकर विराट कोहली ने फिल साल्ट के साथ मिलकर तूफानी आगाज़ किया।

कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में 43 रन ठोककर सनराइजर्स की गेंदबाजी की धज्जियाँ उड़ा दीं। लेकिन जैसे ही वह अर्धशतक के करीब पहुंचे, हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मास्टरस्ट्रोक चला। उन्होंने बाएं हाथ के युवा स्पिनर हर्ष दुबे को गेंद थमाई — और यहीं से मैच ने करवट ली।

दुबे की गेंदबाज़ी और कोहली का विकेट
कोहली ने हर्ष दुबे की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा फील्डर के हाथ में जा समाई। कोहली आउट हुए, और उसी पल डगआउट में बैठीं अनुष्का शर्मा का चेहरा गिर गया। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया — खुला मुंह और निराशा से उठे दोनों हाथ।

कमिंस की चाल चली भारी
पैट कमिंस ने कोहली के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर्स के कमजोर रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए दुबे को पावर-प्ले के बाद गेंदबाजी पर लगाया। आंकड़ों के मुताबिक, कोहली का लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्राइक रेट महज 116 है और वे अब तक 17 बार आउट हो चुके हैं। यह आंकड़ा एक बार फिर कमिंस की रणनीति को सही साबित कर गया।

अनुष्का का इमोशनल मोमेंट बना चर्चा का विषय


कोहली के आउट होते ही अनुष्का शर्मा का भावुक चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैन्स के लिए यह पल दिल तोड़ने वाला था, क्योंकि जिस अंदाज़ में कोहली खेल रहे थे, उससे उम्मीद थी कि वह टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाएंगे।

Ashok Shera

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter