बाड़मेर बार एसोसिएशन चुनाव : 437 वोटरों के बीच रोचक मुकाबला, दो मजबूत पैनल आमने-सामने

बाड़मेर बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए आज मतदान चल रहा है। अध्यक्ष पद पर विष्णु भगवान चौधरी और भाखराराम गोदारा के बीच सीधी टक्कर, दो पैनल में 10 उम्मीदवार, 437 वकील डाल रहे वोट।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 12, 2025 • 11:24 AM  15
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर बार एसोसिएशन चुनाव : 437 वोटरों के बीच रोचक मुकाबला, दो मजबूत पैनल आमने-सामने
“बाड़मेर बार एसोसिएशन चुनाव : 437 वोटरों के बीच रोचक मुकाबला, दो मजबूत पैनल आमने-सामने”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Dec 2025
https://thekhatak.com/barmer-bar-association-election-2025-voting-underway-vishnu-bhagwan-vs-bhakhararam
Google News
Copied
बाड़मेर बार एसोसिएशन चुनाव : 437 वोटरों के बीच रोचक मुकाबला, दो मजबूत पैनल आमने-सामने

बाड़मेर, 12 दिसंबर 2025। बाड़मेर जिला एडवोकेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष – इन चार प्रमुख पदों के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में दो मजबूत पैनल बन गए हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। कुल 437 पंजीकृत वकील मतदान करने के पात्र हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद के मुकाबले पर टिकी हैं। यहां दो दिग्गजों के बीच सीधा मुकाबला हैःविष्णु भगवान चौधरी, भाखराराम गोदारा। दोनों उम्मीदवारों के समर्थक सुबह से ही कोर्ट परिसर में डटे हुए हैं और वकील साथियों से हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं।दो पैनल, एक-एक कर पूरा सेटवकीलों ने इस बार ज्यादातर पैनल के आधार पर ही वोटिंग का मन बना लिया है। दो प्रमुख पैनल इस प्रकार हैं,पैनल-1 (विष्णु भगवान चौधरी गुट) अध्यक्ष: विष्णु भगवान चौधरी ,उपाध्यक्ष: जेठाराम प्रजापत   ,सचिव: स्वरूपसिंह भदरू ,कोषाध्यक्ष: गौरव खत्री,पैनल-2 (भाखराराम गोदारा गुट)  अध्यक्ष: भाखराराम गोदारा ,उपाध्यक्ष: अमित बोहरा ,सचिव: बृजमोहन सिंह ,कोषाध्यक्ष : पदमाराम जयपाल 

उपाध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार उपाध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 4 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे यहां त्रिकोणीय-चतुर्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा हैःजेठाराम प्रजापत (पैनल-1) ,अमित बोहरा (पैनल-2) ,भैराराम बेनीवाल (निर्दलीय/अलग गुट) ,नारायणराम गौड़ (निर्दलीय/अलग गुट)

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter