बाड़मेर: ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को गालियां और धमकी देने का मामला गरमाया, FIR दर्ज, पैदल मार्च निकाला, ठेकेदार ने मांगी माफी

बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र में सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता की शिकायत पर ठेकेदार भवानी सिंह ने ग्रामीणों को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में प्रजापत-कुमावत समाज ने बड़ा प्रदर्शन किया, शिव थाने तक पैदल मार्च निकाला और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराई। ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठी। दबाव बढ़ने पर ठेकेदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 27, 2025 • 12:00 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर: ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को गालियां और धमकी देने का मामला गरमाया, FIR दर्ज, पैदल मार्च निकाला, ठेकेदार ने मांगी माफी
“बाड़मेर: ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को गालियां और धमकी देने का मामला गरमाया, FIR दर्ज, पैदल मार्च निकाला, ठेकेदार ने मांगी माफी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Dec 2025
https://thekhatak.com/barmer-contractor-abuses-threatens-villagers-fir-registered-protest-apology
Google News
Copied
बाड़मेर: ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को गालियां और धमकी देने का मामला गरमाया, FIR दर्ज, पैदल मार्च निकाला, ठेकेदार ने मांगी माफी

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ठेकेदार भवानी सिंह पर ग्रामीणों को जातिसूचक गालियां देने, जूते मारने की धमकी देने और 150 गांवों से लोग बुलाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में शिव थाने में FIR दर्ज कराई गई है, जबकि समाज के लोगों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया और ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। विरोध बढ़ता देख ठेकेदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

घटना की शुरुआत: घटिया सड़क निर्माण पर विवाद घटना 20 दिसंबर की है, जब मति का गोल गांव की संपर्क सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने की शिकायत लेकर कुम्हार (प्रजापत) समाज के भूराराम और अन्य ग्रामीण ठेकेदार भवानी सिंह तेजमालता के पास पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने न केवल उनकी शिकायत को अनसुना किया, बल्कि अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें गाली-गलौच की, जातिगत दुर्भावना फैलाने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया और गंभीर धमकियां दीं। वीडियो में ठेकेदार कथित तौर पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का नाम लेकर रौब झाड़ते नजर आए, खुद को उनका भाई बताते हुए ग्रामीणों की 'औकात' याद दिलाई और कहा कि सड़क उनकी 'जागीर' है।ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातिगत द्वेष फैलाने की कोशिश करार दिया। शिव क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, जहां ठेकेदारों पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter