'हेरा फेरी 3' पर संकट गहराया: प्रियदर्शन ने छोड़ी फिल्म, बोले- शायद कभी रिलीज ही न हो पाए
'हेरा फेरी 3' को बड़ा झटका लगा है। निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों के कारण फिल्म शायद कभी रिलीज ही न हो पाए। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला भी उनके फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर चुके हैं।
'हेरा फेरी 3' का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और निराशाजनक खबर सामने आई है। फिल्म को लेकर पहले ही कई तरह के विवाद चल रहे थे और अब निर्देशक प्रियदर्शन ने भी इस प्रोजेक्ट से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि मौजूदा कानूनी विवादों और आपसी मतभेदों को देखते हुए उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म कभी सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी।
प्रियदर्शन ने किया फिल्म से अलग होने का ऐलान
फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हाल ही में Variety India को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि प्रियदर्शन अब 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियदर्शन ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "फिरोज ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। फिलहाल मेरा 'हेरा फेरी 3' से कोई संबंध नहीं है।" बोले- शायद कभी रिलीज ही नहीं होगी फिल्म