फ्लाइट में भी नहीं छूटा क्रिकेट का जुनून! सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और बहू के साथ खेला मजेदार मैच

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फ्लाइट के अंदर बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 12, 2026 • 6:03 PM | Mumbai  2
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
फ्लाइट में भी नहीं छूटा क्रिकेट का जुनून! सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और बहू के साथ खेला मजेदार मैच
“फ्लाइट में भी नहीं छूटा क्रिकेट का जुनून! सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा और बहू के साथ खेला मजेदार मैच”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e56e8e
12 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e56e8e
Google News
Copied

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन अपने परिवार के साथ फ्लाइट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। 53 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शुक्रवार को यह 31 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया।

वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, "एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।" उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में सचिन तेंदुलकर उल्टे बल्ले से बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी इस मजेदार क्रिकेट सेशन का हिस्सा बनीं। सानिया गेंदबाजी करती नजर आती हैं, जबकि उनकी एक गेंद पर सारा तेंदुलकर सचिन का कैच पकड़ लेती हैं। इसके बाद तीनों हंसते हुए इस पल का आनंद लेते दिखाई देते हैं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter