शाहिद कपूर बने बुलगारी के पहले भारतीय ‘फ्रेंड ऑफ द हाउस’, लग्जरी फैशन में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
शाहिद कपूर को इटैलियन लग्जरी ब्रांड बुलगारी ने भारत में अपने फ्रेगरेंस कैटेगरी का पहला ‘फ्रेंड ऑफ द हाउस’ नियुक्त किया है। यह साझेदारी उनकी हालिया फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की सफलता के बीच सामने आई है और इसे उनके बढ़ते ग्लोबल फैशन प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' की सफलता का आनंद ले रहे शाहिद अब दुनिया के प्रतिष्ठित इटैलियन लग्जरी ब्रांड बुलगारी (Bvlgari) के भारत में फ्रेगरेंस (परफ्यूम) कैटेगरी के पहले 'फ्रेंड ऑफ द हाउस' बन गए हैं। यह साझेदारी भारतीय लग्जरी और फैशन इंडस्ट्री के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बुलगारी ने शाहिद कपूर को भारत में अपने फ्रेगरेंस पोर्टफोलियो का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। इसके तहत वह ब्रांड के लोकप्रिय Bvlgari Man और Bvlgari Le Gemme कलेक्शन को प्रमोट करेंगे। कंपनी का मानना है कि शाहिद की पर्सनैलिटी, स्टाइल और आत्मविश्वास ब्रांड की लग्जरी, शिल्पकला और आधुनिक पहचान के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं
इस खास मौके पर शाहिद कपूर ने कहा कि उनके लिए खुशबू हमेशा से व्यक्तित्व का अहम हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि बुलगारी के फ्रेगरेंस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे अलग पहचान रखते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रभावशाली नहीं लगते। उन्होंने इस साझेदारी को अपने लिए बेहद स्वाभाविक और खास बताया और कहा कि वह इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हैं।