सोनू सूद भिलाई दौरे पर: राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और संपत्ति जब्ती की मांग
अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने चैरिटी क्लब की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी संपत्तियों को भी मंदिर के लिए दान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाजसेवा, चैरिटी गतिविधियों और बॉलीवुड में नेपोटिज्म जैसे विषयों पर भी अपनी राय रखी।
अभिनेता और समाजसेवी Sonu Sood छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंचे, जहां उन्होंने अपने “सोनू सूद चैरिटी क्लब” के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान देशभर से आए करीब 65 टीम सदस्यों के साथ उन्होंने एक अहम बैठक की, जिसमें समाजसेवा के विस्तार, चल रही चैरिटी गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में सोनू सूद ने कई समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने खास तौर पर समाजसेवा के बदलते स्वरूप, बॉलीवुड में नेपोटिज्म और धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
राम मंदिर चंदा विवाद पर सख्त रुख