सुनील शेट्टी का खुलासा: 15 महीने की नातिन इवारा बनीं पीएम मोदी की ‘फैन’, रोज तस्वीर देखकर कहती हैं ‘मोदी जी’

अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसक हैं और रोज उनकी तस्वीर देखकर उन्हें पहचानती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि बच्ची मोदी जी की तस्वीर देखकर उन्हें पुकारती है और मासूम तरीके से उन्हें लड्डू अर्पित करने की कोशिश करती है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2026 • 12:48 PM  2
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
सुनील शेट्टी का खुलासा: 15 महीने की नातिन इवारा बनीं पीएम मोदी की ‘फैन’, रोज तस्वीर देखकर कहती हैं ‘मोदी जी’
“सुनील शेट्टी का खुलासा: 15 महीने की नातिन इवारा बनीं पीएम मोदी की ‘फैन’, रोज तस्वीर देखकर कहती हैं ‘मोदी जी’”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/6b0ee3
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/6b0ee3
Google News
Copied
सुनील शेट्टी का खुलासा: 15 महीने की नातिन इवारा बनीं पीएम मोदी की ‘फैन’, रोज तस्वीर देखकर कहती हैं ‘मोदी जी’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने सम्मान और लगाव को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा भी पीएम मोदी को पहचानती हैं और हर सुबह उनकी तस्वीर देखकर उन्हें "मोदी जी" कहकर पुकारती हैं। इतना ही नहीं, वह गणेश मंदिर में चढ़े लड्डू भी उनकी तस्वीर के सामने लाकर खिलाने की कोशिश करती हैं।

हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के लिए है, जो उन्हें प्रेरित करता है।

सुनील शेट्टी ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं उस लीडर की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरता है। मुझे जितना अपने देश से प्यार है, उतना ही उस इंसान से भी प्यार है। उनमें कुछ तो खास बात है।"

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter