अजमेर में रेलवे क्वार्टर्स में दिनदहाड़े दोहरी चोरी, 15 लाख के जेवर-नकदी गायब

अजमेर के फ्रेजर रोड रेलवे क्वार्टर्स में मंगलवार शाम दो घरों में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर अलमारियों से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुराए। एक परिवार शादी में तो दूसरा शोक में गया था, रिश्तेदार के आने पर चोरी का पता चला। पुलिस जांच कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
November 26, 2025 • 4:59 PM  10
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अजमेर में रेलवे क्वार्टर्स में दिनदहाड़े दोहरी चोरी, 15 लाख के जेवर-नकदी गायब
“अजमेर में रेलवे क्वार्टर्स में दिनदहाड़े दोहरी चोरी, 15 लाख के जेवर-नकदी गायब”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Nov 2025
https://thekhatak.com/ajmer-railway-quarters-double-burglary-15-lakh-stolen
Google News
Copied
अजमेर में रेलवे क्वार्टर्स में दिनदहाड़े दोहरी चोरी, 15 लाख के जेवर-नकदी गायब

अजमेर, 26 नवंबर 2025 – अजमेर के फ्रेजर रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार शाम को चोरों ने दो सरकारी क्वार्टर्स को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। दोनों घरों में ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारियों में रखे करीब 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दोनों परिवार बाहर गए हुए थे, इस कारण चोरी का पता देर शाम तब चला जब एक रिश्तेदार शादी का कार्ड देने पहुंचा।

पहली घटना – किरण देवी राठौड़ का मकान फ्रेजर रोड रेलवे क्वार्टर्स में रहने वाली किरण देवी राठौड़ अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में गई हुई थीं। उनका बड़ा बेटा हेमंत भी शाम साढ़े सात बजे घर में ताला लगाकर कहीं चला गया था। रात करीब 8 बजे एक परिचित व्यक्ति उनके घर शादी का कार्ड देने पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजे पर दस्तक दी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कुंडी भी खुली हुई है।आशंका होने पर उसने तुरंत किरण देवी और उनके बेटे हेमंत को फोन किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले तोड़े हुए थे। चोर सोने-चांदी के जेवरात और कुछ नकदी ले उड़े। अभी परिवार द्वारा चोरी गए सामान की सही-सही कीमत का आकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान कई लाख रुपए का है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter