जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर, MP से लाकर करते थे सप्लाई; 2 गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जयपुर में सप्लाई करते थे और पुलिस से बचने के लिए दिहाड़ी मजदूर बनकर किराए के मकान में रहते थे।
जयपुर। जयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जयपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस से बचने के लिए दोनों जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर किराए के मकान में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 मैग्जीन और 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी अवैध हथियार बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।