बाड़मेर पेपर लीक मामला: नरेश देव की गिरफ्तारी के बाद कई कांस्टेबल भूमिगत, 2015 बैच पर भी शक का साया

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
March 26, 2025 • 1:31 PM  1.5k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर पेपर लीक मामला: नरेश देव की गिरफ्तारी के बाद कई कांस्टेबल भूमिगत, 2015 बैच पर भी शक का साया
“बाड़मेर पेपर लीक मामला: नरेश देव की गिरफ्तारी के बाद कई कांस्टेबल भूमिगत, 2015 बैच पर भी शक का साया”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Mar 2025
https://thekhatak.com/baadd-mer-pepr-liik-maamlaa-nresh-dev-kii-girphtaarii-ke-baad-kii-kaa-nsttebl-bhuumigt-2015-baic-pr-bhii-shk-kaa-saayaa
Google News
Copied
बाड़मेर पेपर लीक मामला: नरेश देव की गिरफ्तारी के बाद कई कांस्टेबल भूमिगत, 2015 बैच पर भी शक का साया

रिपोर्ट जसवंत सिंह -बाड़मेर, राजस्थान: वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। इस मामले में बाड़मेर के कांग्रेस नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश देव सहारण उर्फ एनडी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नरेश देव की गिरफ्तारी के बाद कई कांस्टेबल भूमिगत हो गए हैं, जिनमें से कुछ 2015 बैच में भर्ती हुए बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या 2015 में भर्ती हुए कांस्टेबल भी जांच के शक के दायरे में हैं?

नरेश देव की गिरफ्तारी और पेपर लीक का खुलासा

एसओजी ने 22 मार्च 2025 को बाड़मेर से नरेश देव सहारण को हिरासत में लिया था और बाद में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। नरेश पर आरोप है कि उन्होंने वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के सॉल्वड पेपर को सात अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाया, जिसके लिए उन्होंने प्रति अभ्यर्थी 6 लाख रुपये लिए थे। जांच में यह सामने आया कि नरेश ने अपनी इनोवा गाड़ी से इन अभ्यर्थियों को बाड़मेर से उदयपुर भेजा था, जहां उन्हें सॉल्वड पेपर पढ़ाया गया। इस मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter