बाड़मेर में पाकिस्तान हैंडलर और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ
बाड़मेर पुलिस ने एटीएस के इनपुट पर रामसर क्षेत्र के गागरिया गांव निवासी 20 वर्षीय युवक बशीर को पाकिस्तान हैंडलर और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस और एटीएस आरोपी से पूछताछ कर उसके सोशल मीडिया नेटवर्क, संपर्कों और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही हैं।
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस और एटीएस (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े कथित नेटवर्क और गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संभावित संबंधों के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर की गई। फिलहाल आरोपी से पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान बशीर पुत्र आमदन खान (20 वर्ष) निवासी गागरिया गांव, रामसर थाना क्षेत्र, बाड़मेर के रूप में हुई है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) चूनाराम जाट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के संकेत मिले हैं। इस आधार पर रामसर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एटीएस की निगरानी में था सोशल मीडिया नेटवर्क