फिल्मी स्टाइल में तस्करी: नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ी 127 किलो अफीम, तस्कर जंगल में गायब

उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-27 पर नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 127 किलो से ज्यादा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। तस्कर कार छोड़कर घने जंगल में फरार हो गया।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 18, 2026 • 10:49 AM  478
क्राइम
NEWS CARD
Logo
फिल्मी स्टाइल में तस्करी: नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ी 127 किलो अफीम, तस्कर जंगल में गायब
“फिल्मी स्टाइल में तस्करी: नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ी 127 किलो अफीम, तस्कर जंगल में गायब”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/ca07f9
18 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/ca07f9
Google News
Copied
फिल्मी स्टाइल में तस्करी: नाकाबंदी तोड़ भागी कार, पीछा कर पुलिस ने पकड़ी 127 किलो अफीम, तस्कर जंगल में गायब

झीलों की नगरी उदयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और कामयाब कार्रवाई को अंजाम दिया है। बेकरिया थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे-27 पर नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 127 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर कार को छोड़कर घने जंगल में फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

नेशनल हाईवे-27 पर चल रही थी चेकिंग

बेकरिया थानाधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम अलर्ट मोड पर थी। इसी कड़ी में बेकरिया थाने के सामने उदयपुर से पिंडवाड़ा जाने वाले नेशनल हाईवे-27 पर सख्त नाकाबंदी की जा रही थी।

नाकाबंदी तोड़कर भागी कार, पुलिस ने किया पीछा

चेकिंग के दौरान उदयपुर की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक घबरा गया और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेजी से पिंडवाड़ा की ओर भागने लगा। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने अपनी सरकारी बोलेरो से तस्कर का पीछा करना शुरू कर दिया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter