लुटेरों ने बेसबॉल और हथियार से हमला कर,गुटखा व्यापारी से लुटे लाखों रुपए.

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर में सनसनीखेज लूट! गुटखा व्यापारी धर्मदास और उनके बेटे सुनील पर रात में घर पहुंचते ही 4-5 लुटेरों ने बेसबॉल और पिस्टल से हमला कर 10 लाख रुपये छीन लिए। पहले से रेकी कर चुके लुटेरे सफेद कार में फरार। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला, नाकाबंदी शुरू। पांच साल पहले भी व्यापारी के भतीजे से हुई थी लूट, रिश्तेदार पर भी शक।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 3, 2025 • 3:07 PM  11
क्राइम
NEWS CARD
Logo
लुटेरों ने बेसबॉल और हथियार से हमला कर,गुटखा व्यापारी से लुटे लाखों रुपए.
“लुटेरों ने बेसबॉल और हथियार से हमला कर,गुटखा व्यापारी से लुटे लाखों रुपए.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Sep 2025
https://thekhatak.com/gutkha-vyapari-se-lakho-ki-loot-bhilwara-baseball-hathiyar-hamla
Google News
Copied
लुटेरों ने बेसबॉल और हथियार से हमला कर,गुटखा व्यापारी से लुटे लाखों रुपए.

भीलवाड़ा, 3 सितंबर 2025: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में मंगलवार रात को एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। शास्त्रीनगर इलाके में गुटखा के होलसेल व्यापारी धर्मदास सिंधी और उनके बेटे सुनील कुमार पर लुटेरों ने सुनियोजित ढंग से हमला कर 10 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। लुटेरों ने बेसबॉल के डंडों और पिस्टल का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई है।

क्या हुआ घटना के दौरान?

कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका के अनुसार, धर्मदास सिंधी बाजार नंबर दो में गुटखा का होलसेल कारोबार करते हैं। मंगलवार रात को वह और उनका बेटा सुनील दो दिन की कलेक्शन राशि, करीब 10 लाख रुपये, एक बैग में लेकर मोपेड से अपने शास्त्रीनगर स्थित घर लौट रहे थे। पहले से रेकी कर रहे चार-पांच लुटेरे उनके घर के बाहर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही पिता-पुत्र घर पहुंचे, लुटेरों ने उन पर बेसबॉल के डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया और बैग छीनकर सफेद रंग की कार में फरार हो गए।धर्मदास ने शोर मचाकर और लुटेरों की कार का शीशा तोड़कर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उनका बेटा सुनील, जो मूक-बधिर है, ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर सका। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter