जोधपुर शहर में बढ़ता चोरों का आतंक देवनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी, CCTV में कैद वारदात...
जोधपुर के देवनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में चोरी हुई। चोर दूसरी मंजिल की छत से अंदर घुसा और अलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया। चोरी की अनुमानित कीमत 3–4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर (राजस्थान )19 मार्च 2026 :- के देवनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े व्यापारी के घर में चोरी की वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार की रात लगभग 2:30 बजे से 3:30 बजे के बीच हुई, जब अज्ञात चोर घर की दूसरी मंजिल की छत के रास्ते अंदर घुसा और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया।
चोरी का तरीका और सीसीटीवी फुटेज
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ने अलमारी में रखे बच्चे की गुल्लक से लगभग 30 हजार रुपये नकद, डेढ़ तोले सोने की चेन, सोने के टॉप्स, कान की बालियां, सोने की अंगूठी और दो जोड़ी चांदी के पायजेब सहित अन्य कीमती सामान चुराया। इसके अलावा कमरे में टंगे कपड़ों में रखी नकदी भी चोरी हो गई। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है।