15 करोड़ की ऑनलाइन सट्टा ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अलवर की रामगढ़ पुलिस ने 15 करोड़ रुपये की ऑनलाइन सट्टा ठगी का भंडाफोड़ किया। चार आरोपियों को लूडो गेम की आड़ में ठगी और जीएसटी खातों के जरिए धन वैध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में राशि के और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 27, 2025 • 7:52 PM  2.2k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
15 करोड़ की ऑनलाइन सट्टा ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
“15 करोड़ की ऑनलाइन सट्टा ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Jun 2025
https://thekhatak.com/online-betting-worth-rs-15-crore-busted-four-arrested
Google News
Copied
15 करोड़ की ऑनलाइन सट्टा ठगी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन लूडो और अन्य गेम्स की आड़ में लोगों से ठगी कर रहे थे। शुरुआती जांच में 15 करोड़ रुपये से अधिक का हिसाब-किताब सामने आया है, और यह राशि कई गुना बढ़ सकती है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि रामगढ़ के पिपरौली गांव में करोड़ों रुपये के ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वसीम पुत्र नवाब, शाकिर पुत्र मजीद, खालिद पुत्र खुर्शीद और राजेश पुत्र बनवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा और लूडो गेम के नाम पर लोगों से यूपीआई के जरिए पैसे जमा करवाते थे। इस राशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर जीएसटी खातों के माध्यम से वैध दिखाया जाता था।

ठगी का तरीका

आरोपियों ने दो फर्म बनाई थीं और खातों की लिमिट पूरी होने पर दूसरी फर्मों के जीएसटी खातों का उपयोग करते थे। वेबसाइट पर खेलने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य था। रेफरल के जरिए जुड़े व्यक्ति की जीत पर रेफर करने वाले को 2 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। फर्जी वेबसाइट होने के कारण बड़ी राशि जीतने वालों को भुगतान नहीं किया जाता था, जिससे पीड़ित शिकायत दर्ज नहीं कर पाते थे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter