जयपुर में XUV कार ने युवक को रौंदा, मौत:दो गाड़ियों में टक्कर के बाद झगड़ा; मारपीट से बचने के लिए भागते समय हादसा

जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र में कार टच होने के बाद हुए विवाद से बचकर भाग रहे 24 वर्षीय युवक अतुल मंडल को तेज रफ्तार XUV ने कुचल दिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 4, 2026 • 11:32 AM  1
क्राइम
NEWS CARD
Logo
जयपुर में XUV कार ने युवक को रौंदा, मौत:दो गाड़ियों में टक्कर के बाद झगड़ा; मारपीट से बचने के लिए भागते समय हादसा
“जयपुर में XUV कार ने युवक को रौंदा, मौत:दो गाड़ियों में टक्कर के बाद झगड़ा; मारपीट से बचने के लिए भागते समय हादसा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/8527bc
4 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/8527bc
Google News
Copied
जयपुर में XUV कार ने युवक को रौंदा, मौत:दो गाड़ियों में टक्कर के बाद झगड़ा; मारपीट से बचने के लिए भागते समय हादसा

राजधानी जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क पर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। कार टच होने के बाद हुए झगड़े से बचने के लिए सड़क पार कर रहे 24 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार XUV ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से गुजर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद XUV चालक और विवाद करने वाले कार सवार मौके से फरार हो गए।

नारायण विहार थाना प्रभारी (SHO) गुंजन सोनी ने बताया कि मृतक की पहचान मानसरोवर के मांग्यावास निवासी अतुल मंडल (24) के रूप में हुई है। अतुल कंप्यूटर डिजाइनिंग का काम करता था और कुछ दिन पहले ही उसने नारायण विहार क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट शुरू किया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपनी ब्रेजा कार से घर लौट रहा था।

कार बैक करते समय हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, वंदे मातरम रोड स्थित नारायण पेट्रोल पंप के पास अतुल अपनी कार बैक कर रहा था। इसी दौरान उसकी कार पीछे खड़ी दूसरी कार से हल्की टच हो गई। मामूली टक्कर को लेकर दूसरी कार में सवार लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter