पिता ने 15 साल की बेटी को 5 लाख में बेचकर करवाया जबरन निकाह

एक पिता ने 5 लाख रुपये में अपनी 15 साल की बेटी का 50 वर्षीय व्यक्ति से जबरन निकाह करवाया, लेकिन मासूम ने हिम्मत दिखाकर भागकर अपनी आबरू बचाई। मां ने पति, बेटे और 11 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह अधिनियम में मामला दर्ज करवाया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 14, 2025 • 12:41 PM  2.8k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पिता ने 15 साल की बेटी को 5 लाख में बेचकर करवाया जबरन निकाह
“पिता ने 15 साल की बेटी को 5 लाख में बेचकर करवाया जबरन निकाह”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Aug 2025
https://thekhatak.com/father-sells-15-year-old-daughter-for-rs-5-lakh-for-forced-nikah
Google News
Copied
पिता ने 15 साल की बेटी को 5 लाख में बेचकर करवाया जबरन निकाह

बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो न केवल रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करती है, बल्कि समाज के उस काले सच को उजागर करती है, जहां पैसे की लालच इंसानियत पर भारी पड़ जाती है। एक पिता ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को 5 लाख रुपये में बेचकर 50 वर्षीय व्यक्ति से उसका जबरन निकाह करवा दिया। इस अमानवीय कृत्य ने एक मासूम का बचपन छीन लिया और एक मां की बेबसी को सामने ला दिया।

तीन दिन तक बंधक रही मासूम, नशीला पेय देकर करवाया निकाह

मां की शिकायत के अनुसार, 6 अगस्त 2025 को जब पिता, उसके बेटे और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर नाबालिग को धमकाकर घर से ले गए। तीन दिन तक, 6 से 8 अगस्त तक, बच्ची को किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। 9 अगस्त की रात उसे नशीला पेय पिलाकर घर लाया गया। देर रात करीब 11 बजे, जब गांव सो रहा था, मौलवी और कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर आए और निकाह की रस्में शुरू कर दीं।

मां ने इस जबरन निकाह का पुरजोर विरोध किया, लेकिन पति और बेटे ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। मां ने बताया, "मेरे पति और बेटे ने कहा कि 5 लाख रुपये में सौदा हो चुका है, निकाह तो होगा ही।" इस दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी यही बात दोहराई और मां को चुप रहने की धमकी दी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter