नगर निगम के गेट पर भाजपा पार्षद ने कराया मुंडन, फिरोजाबाद में विकास कार्यों की अनदेखी पर अनोखा प्रदर्शन

फिरोजाबाद में भाजपा महिला पार्षद उषा देवी शंखवार ने विकास कार्यों की अनदेखी और पेयजल संकट के विरोध में नगर निगम गेट पर मुंडन कराकर प्रदर्शन किया। पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड में तीन साल से पानी की टंकी निर्माण की मांग लंबित है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 20, 2026 • 1:10 PM  8
भारत
NEWS CARD
Logo
नगर निगम के गेट पर भाजपा पार्षद ने कराया मुंडन, फिरोजाबाद में विकास कार्यों की अनदेखी पर अनोखा प्रदर्शन
“नगर निगम के गेट पर भाजपा पार्षद ने कराया मुंडन, फिरोजाबाद में विकास कार्यों की अनदेखी पर अनोखा प्रदर्शन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
20 May 2026
https://thekhatak.com/firozabad-bjp-councilor-head-shave-protest-water-crisis-development-issue
Google News
Copied
नगर निगम के गेट पर भाजपा पार्षद ने कराया मुंडन, फिरोजाबाद में विकास कार्यों की अनदेखी पर अनोखा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विकास कार्यों की अनदेखी और पेयजल संकट को लेकर भाजपा महिला पार्षद का अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। वार्ड नंबर 6 की भाजपा पार्षद उषा देवी शंखवार ने मंगलवार को नगर निगम के मुख्य गेट पर अपना मुंडन कराकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस घटना के बाद नगर निगम परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पार्षद उषा देवी शंखवार का आरोप है कि उनके वार्ड में लंबे समय से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। क्षेत्र में सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट की है, जिससे वार्ड की जनता पिछले कई वर्षों से परेशान है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter