PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करना पड़ा भारी? कोटा के मुस्लिम युवक को सोशल मीडिया पर धमकियों का दावा !
कोटा के वल्लभ निवासी उमर फारूक ने PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना और सरकारी योजनाओं की तारीफ के बाद सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। युवक ने गुमानपुरा थाने और PMO में शिकायत दी है।
राजस्थान के कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना एक मुस्लिम युवक को कथित तौर पर भारी पड़ गया। कोटा के वल्लभ निवासी उमर फारूक ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करने के बाद उसे सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं।
मामले को लेकर उमर फारूक ने गुमानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भी शिकायत भेजे जाने की बात सामने आई है।
सोशल मीडिया पर धमकियों का दावा
उमर फारूक का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने और सरकारी योजनाओं की तारीफ करने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया।