हिंदी-मराठी टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा.

हिंदी-मराठी टेलीविजन की चमकती सितारा प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में कैंसर से लंबी जंग के बाद 31 अगस्त 2025 को मुंबई में निधन हो गया। उनकी हास्य प्रतिभा, अभिनय और जिंदादिली ने लाखों दिलों में जगह बनाई थी। ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कॉमेडी सर्कस’, और मराठी धारावाहिकों में उनके किरदार हमेशा याद रहेंगे। प्रिया के अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है, और उनके प्रशंसक उनकी यादों में खोए हैं।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 31, 2025 • 12:09 PM  48
बॉलीवुड
NEWS CARD
Logo
हिंदी-मराठी टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा.
“हिंदी-मराठी टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
31 Aug 2025
https://thekhatak.com/hindi-marathi-tv-actress-priya-marathe-passes-away-at-38-after-battle-with-cancer
Google News
Copied
हिंदी-मराठी टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा.

मराठी और हिंदी टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 31 अगस्त 2025 को मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की आयु में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रिया के अचानक निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों, सहकलाकारों और पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनके अभिनय और हास्य प्रतिभा ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 

प्रिया मराठे का करियर: मराठी और हिंदी टीवी की चमकती सितारा

23 अप्रैल 1987 को मुंबई के ठाणे में जन्मी प्रिया मराठे ने अपनी स्कूली और कॉलेज शिक्षा मुंबई से पूरी की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में ज़ी मराठी के धारावाहिक ‘या सुखांनो या’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘चार दिवस सासूचे’, ‘तू तिथे मी’,येऊ कशी तशी मी नांदायला’, ‘स्वराज्य जननी जिजामाता’, और ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ जैसी कई लोकप्रिय मराठी मालिकाओं में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। 

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter