हनी ट्रैप का जाल: किराना व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

करौली के सूरौठ में हनी ट्रैप गैंग ने किराना व्यापारी मनोज गोयल को फंसाकर 25 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने छापा मारकर व्यापारी को बचाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 8, 2025 • 2:08 PM  7k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
हनी ट्रैप का जाल: किराना व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
“हनी ट्रैप का जाल: किराना व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार”
Favicon
Read more onthekhatak.com
8 Jul 2025
https://thekhatak.com/honey-trap-trap-trap-grocery-merchant-filmed-pornographic-video-demanding-ransom-of-rs-25-lakh-4-arrested-including-3-women
Google News
Copied
हनी ट्रैप का जाल: किराना व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख की फिरौती मांगी, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

राजस्थान के करौली जिले के सूरौठ कस्बे में एक हनी ट्रैप गैंग ने किराना व्यापारी को अपने जाल में फंसाकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया और व्यापारी को सुरक्षित बचा लिया। इस मामले में गैंग की तीन महिला सदस्यों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूरौठ निवासी विनोद गोयल ने बताया कि उनका भाई मनोज गोयल सोमवार सुबह चिकित्सकीय परामर्श के लिए हिंडौन गया था। वहां एक जांच लैब के बाहर एक अनजान महिला ने बातों में उलझाकर मनोज को एक होटल में ले गई। होटल में पहले से मौजूद गैंग के सदस्यों ने मनोज के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद आरोपियों ने मनोज की पत्नी और भाई को फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी और राशि लेकर सोमवार शाम 5 बजे बयाना पहुंचने को कहा।

विनोद गोयल ने समय रहते बयाना कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिंडौन रोड के मालीपुरा में छापा मारा, जहां से मनोज को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पुलिस ने मौके से गैंग की तीन महिला सदस्यों—छत्तीसगढ़ निवासी किरण, बसंती, और बयाना निवासी खुशबू—के साथ-साथ प्रताप सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग सुनियोजित तरीके से हनी ट्रैप का जाल बुनकर लोगों को ब्लैकमेल करता था। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter