रविंद्र सिंह भाटी का फोटो या वीडियो लगी लिंक पर क्लिक किया तो आपके भी खाते से उड़ सकते हैं पैसे
साइबर ठगों का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। द खटक की टीम के एक मेंबर के पास बाड़मेर जिले के रहने वाले एक युवक जो गुजरात के अहमदाबाद में काम करता हैं का कॉल आया और कहा कि मेरे व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का एक फोटो का लिंक आया था
जयपुर/राजेंद्र सिंह: साइबर ठगों का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। द खटक की टीम के एक मेंबर के पास बाड़मेर जिले के रहने वाले एक युवक जो गुजरात के अहमदाबाद में काम करता हैं का कॉल आया और कहा कि मेरे व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का एक फोटो का लिंक आया था
मैंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो मेरा पूरा फोन हैंग होने लगा इस दौरान मैंने सोचा कि मेरे फोन में कोई प्रॉब्लम हैं उसके बाद फोन को ऑफ करके वापस ऑन कर दिया। लेकिन कुछ घंटे बाद जब मेरे अकाउंट में जो पैसे थे वह किसी को भेजने का प्रयास किया तो पता चला कि मेरे अकाउंट में करीब ₹21000 की राशि गायब थी।और मेरा अकाउंट करीब ₹1000 माइनस में चला गया हैं ।
तब यह पूरा साइबर क्राइम का हथकंडा मुझे समझ आया कि साइबर ठगो ने रविंद्र सिंह भाटी के फोटो के द्वारा मेरे अकाउंट को हैक कर लिया है।