अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - फ्यूल स्विच बंद होने से इंजन फेल; पायलट बोला- तुमने बंद किया? जवाब- मैंने नहीं

अहमदाबाद विमान हादसे की AAIB प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलट एरर का इशारा; टेकऑफ के बाद फ्यूल स्विच बंद होने से दोनों इंजन फेल हो गए, जिससे 32 सेकंड में क्रैश हुआ और 270 मौतें हुईं। रिपोर्ट में टेक्निकल खराबी या अन्य कारणों को खारिज किया गया है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 12, 2025 • 11:38 AM  69
भारत
NEWS CARD
Logo
अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - फ्यूल स्विच बंद होने से इंजन फेल; पायलट बोला- तुमने बंद किया? जवाब- मैंने नहीं
“अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - फ्यूल स्विच बंद होने से इंजन फेल; पायलट बोला- तुमने बंद किया? जवाब- मैंने नहीं”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Jul 2025
https://thekhatak.com/ahmedabad-plane-crash-shocking-revelation-in-aaib-s-initial-report-engine-failed-due-to-fuel-switch-off-pilot-said-did-you-turn-off-a-i-didn-t
Google News
Copied
अहमदाबाद विमान हादसा: AAIB की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - फ्यूल स्विच बंद होने से इंजन फेल; पायलट बोला- तुमने बंद किया? जवाब- मैंने नहीं

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के अहमदाबाद प्लेन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की 15 पेज की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि हादसा विमान के दोनों इंजनों के अचानक बंद होने की वजह से हुआ। रिपोर्ट में टेक्निकल खराबी की बजाय पायलटों की चूक की संभावना पर जोर दिया गया है। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सिर्फ एक यात्री जीवित बचा।

हादसे का विवरण: 30 सेकंड में सब कुछ खत्म

12 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI 171 ने दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से टेकऑफ किया। उड़ान भरने के महज कुछ सेकंड बाद विमान एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। रिपोर्ट के अनुसार, पूरी उड़ान सिर्फ 32 सेकंड चली। विमान की अधिकतम ऊंचाई 190 मीटर (625 फीट) तक पहुंची, उसके बाद क्रैश हो गया।

हादसे में 241 यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 270 लोगों की मौत हुई। सिर्फ एक यात्री इस भयानक दुर्घटना से बच सका। पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे (इमरजेंसी) कॉल भेजी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter