बॉक्स ऑफिस का महासंग्राम: ‘एल2: एम्पुरान’ vs ‘सिकंदर’ - कौन मारेगा बाजी?

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
April 2, 2025 • 6:07 PM  80
भारत
NEWS CARD
Logo
बॉक्स ऑफिस का महासंग्राम: ‘एल2: एम्पुरान’ vs ‘सिकंदर’ - कौन मारेगा बाजी?
“बॉक्स ऑफिस का महासंग्राम: ‘एल2: एम्पुरान’ vs ‘सिकंदर’ - कौन मारेगा बाजी?”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Apr 2025
https://thekhatak.com/bo-nks-o-nphis-kaa-mhaas-ngraam-el2-empuraan-vs-sik-ndr-kaun-maaregaa-baajii
Google News
Copied
बॉक्स ऑफिस का महासंग्राम: ‘एल2: एम्पुरान’ vs ‘सिकंदर’ - कौन मारेगा बाजी?

Box office रिपोर्ट मार्च 2025 का आखिरी हफ्ता सिनेमाघरों में दो दिग्गज फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर का गवाह बना। 27 मार्च को साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ ने धमाकेदार शुरुआत की, तो वहीं 30 मार्च को ईद से ठीक एक दिन पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने स्क्रीन पर कब्जा जमाया। दोनों फिल्मों ने अपने-अपने अंदाज में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। जहां ‘एल2: एम्पुरान’ ने 5 दिन पूरे कर लिए हैं, वहीं ‘सिकंदर’ ने 2 दिनों में ही कमाई के मामले में विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। आइए, दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि कौन सी फिल्म आगे निकल रही है। 

एल2: एम्पुरान’ - मोहनलाल का जलवा बरकरार

पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी ‘एल2: एम्पुरान’ ने 27 मार्च को रिलीज के साथ ही मलयालम सिनेमा में इतिहास रच दिया। फिल्म ने पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जो मलयालम इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली, जो इसे मलयालम सिनेमा की सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनाता है।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter