आईएएस आलोक का निधन: राजस्थान ने खोया एक तेजतर्रार अफसर, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

कैंसर से जूझ रहे थे ऊर्जा विभाग के एसीएस और रेजिडेंट कमिश्नर; कोटा से शुरू हुआ था 30 साल का प्रशासनिक सफर

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 2, 2025 • 4:11 PM  70
भारत
NEWS CARD
Logo
आईएएस आलोक का निधन: राजस्थान ने खोया एक तेजतर्रार अफसर, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
“आईएएस आलोक का निधन: राजस्थान ने खोया एक तेजतर्रार अफसर, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jun 2025
https://thekhatak.com/ias-alok-passes-away-rajasthan-loses-a-flamboyant-officer-to-be-cremated-in-delhi
Google News
Copied
आईएएस आलोक का निधन: राजस्थान ने खोया एक तेजतर्रार अफसर, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) व रेजिडेंट कमिश्नर आलोक का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे और एक महीने से दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

आलोक 1993 बैच के आईएएस अधिकारी थे और तेजतर्रार, कड़क फैसले लेने वाले अफसर के रूप में पहचाने जाते थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1966 को पटना में हुआ था। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। एनर्जी सेक्टर में लिए गए उनके निर्णयों में उनकी तकनीकी समझ साफ झलकती थी।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोटा जिले के रामगंजमंडी से एसडीओ के रूप में की थी। इसके बाद वे बूंदी, सवाई माधोपुर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर के कलेक्टर रहे। भरतपुर के संभागीय आयुक्त के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। जयपुर में डीआरडीए के एडिशनल कलेक्टर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भी उन्होंने कार्य किया।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter