क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ? आर्मी चीफ का बड़ा संकेत- जरूरत पड़ी तो तैयार है ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की 150वीं पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 30, 2026 • 1:10 PM  6
भारत
NEWS CARD
Logo
क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ? आर्मी चीफ का बड़ा संकेत- जरूरत पड़ी तो तैयार है ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’
“क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ? आर्मी चीफ का बड़ा संकेत- जरूरत पड़ी तो तैयार है ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’”
Favicon
Read more on thekhatak.com
30 May 2026
https://thekhatak.com/operation-sindoor-2-army-chief-upendra-dwivedi-nda-passing-out-parade-big-statement
Google News
Copied
क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ? आर्मी चीफ का बड़ा संकेत- जरूरत पड़ी तो तैयार है ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की 150वीं पासिंग आउट परेड में देश की सैन्य तैयारियों और भविष्य की युद्ध रणनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि वर्तमान में केवल संघर्षविराम जैसी स्थिति है।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि यदि परिस्थितियां मांग करती हैं तो भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ चलाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके इस बयान को राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य रणनीति के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तय किया नया बेंचमार्क

सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे या चुनौती का जवाब किस प्रकार देता है। उन्होंने NDA से पास आउट हो रहे कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने सैन्य जीवन की शुरुआत इसी भावना और संकल्प के साथ करें।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter