मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन, फिर किया विस्फोट... वीडियो वायरल होने पर 4 पर FIR

उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकाई गई एक वैन में विस्फोट किए जाने का वीडियो वायरल हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 25, 2026 • 5:29 PM  2
भारत
NEWS CARD
Logo
मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन, फिर किया विस्फोट... वीडियो वायरल होने पर 4 पर FIR
“मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन, फिर किया विस्फोट... वीडियो वायरल होने पर 4 पर FIR”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/85a296
25 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/85a296
Google News
Copied
मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन, फिर किया विस्फोट... वीडियो वायरल होने पर 4 पर FIR

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक वैन में किए गए विस्फोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आयोजक, क्रेन मालिक और प्रदर्शन में शामिल दो युवकों समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, 23 जून की रात बड़नगर के अड़ान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। वैन की छत पर खड़े दो युवक लाल झंडे लहराते नजर आए। कुछ देर बाद वैन में विस्फोट जैसा दृश्य दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में जिस वैन को लटकाया गया था, उस पर 'ले फिर आ गए' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड किया गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter