"Amazon फाउंडर की दूसरी शादी पर क्यों भड़के लोग? 60 करोड़ की शादी का बजट, वेनिस में हंगामा "
Amazon फाउंडर Jeff Bezos अपनी दूसरी शादी लॉरेन सांचेज के साथ वेनिस, इटली में 60 करोड़ रुपये की लागत से करने जा रहे हैं। शादी $500 मिलियन के सुपरयॉट 'कोरू' पर होगी, लेकिन वेनिस के स्थानीय लोग इसका तीव्र विरोध कर रहे हैं। 'नो स्पेस फॉर बेजोस' अभियान के तहत प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं,
Amazon फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेफ बेजोस अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वह पूर्व टीवी पत्रकार लॉरेन सांचेज के साथ इटली के खूबसूरत शहर वेनिस शादी कर रहे हैं। लेकिन यह शादी जितनी भव्य होने वाली है, उतना ही बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। वेनिस के स्थानीय लोग इस शादी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और 'नो स्पेस फॉर बेजोस' (बेजोस के लिए कोई जगह नहीं) अभियान शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे हर हाल में इस शादी को शहर में होने से रोकेंगे, चाहे इसके लिए नहरें ब्लॉक करनी पड़ें या रास्ते रोकने पड़ें।
शादी की भव्यता और बजट
जेफ बेजोस की यह शादी किसी बॉलीवुड फिल्मी सेट से कम नहीं है। खबरों के मुताबिक, शादी का आयोजन $500 मिलियन कीमत वाले सुपरयॉट 'कोरू' पर होगा। इस ग्रैंड वेडिंग का बजट लगभग 7 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है। इसमें करीब 200 चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां हो सकती हैं। वेनिस के खूबसूरत नजारे, लग्जरी इवेंट हॉल और शानदार तैयारियां इस शादी को यादगार बनाने के लिए हैं। लेकिन इन तैयारियों ने वेनिस के लोगों को नाराज कर दिया है।