बेटी-दामाद के अजमेर जाते ही 82 वर्षीय महिला ने क्यों उठाया यह खौफनाक कदम? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में 82 वर्षीय महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।
राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बहुमंजिला अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेटी-दामाद के साथ रहती थीं महिला
हरमाड़ा थाना प्रभारी (SHO) उदय सिंह यादव के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मी जैन (82) पत्नी रामचन्द जैन के रूप में हुई है। वह हरमाड़ा स्थित सनसिटी के जयविलास अपार्टमेंट में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।