जयपुर में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर घायल, जबड़ा-नाक की हड्डी टूटी; सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप

जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के पार्क में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर, जबड़े और नाक की हड्डी टूट गई। परिजनों ने सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 30, 2026 • 5:32 PM  24
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर घायल, जबड़ा-नाक की हड्डी टूटी; सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप
“जयपुर में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर घायल, जबड़ा-नाक की हड्डी टूटी; सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप”
Favicon
Read more onthekhatak.com
30 Mar 2026
https://thekhatak.com/jaipur-swing-collapse-child-injured-apartment-negligence
Google News
Copied
जयपुर में झूला टूटने से 12 साल की बच्ची गंभीर घायल, जबड़ा-नाक की हड्डी टूटी; सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के पार्क में लगे झूले के अचानक टूट जाने से 12 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बच्ची का सिर फट गया, साथ ही जबड़ा और नाक की हड्डी भी टूट गई। घटना सीकर रोड स्थित सनसिटी के मैक्स हाईट अपार्टमेंट की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, अपार्टमेंट में रहने वाली विजय लक्ष्मी शर्मा ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे उनकी भतीजी परिवार के साथ घर आई थी। उनकी 12 वर्षीय बेटी आशी पारीक अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर लगे झूले पर खेलने गई थी।झूला झूलते समय अचानक टूट गया, जिससे बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। झूले का लोहे का पाइप भी उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसे झूले के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए।

बच्ची के पिता अश्वनी पारीक ने बताया कि हादसे में उनकी बेटी के मुंह में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं और नाक की हड्डी भी टूट गई है। फिलहाल बच्ची को सीके बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेजर सर्जरी की तैयारी की जा रही है।इस घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश है। करीब 200 परिवारों वाली इस सोसायटी में हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर 4 हजार रुपए लिए जाते हैं, लेकिन सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि झूले और अन्य उपकरणों के रखरखाव को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन मैनेजमेंट ने कभी ध्यान नहीं दिया।

हादसे के बाद सोसायटी प्रबंधन के जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारियों पर घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाने की कोशिश करने का भी आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर मेंटेनेंस किया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter