जयपुर में 8वीं मंजिल से बालकनी से गिरकर महिला की मौत: पति के जल जीवन मिशन घोटाले में जेल जाने के बाद से थी मानसिक तनाव में
जयपुर के जगतपुरा स्थित वृंदा गार्डन अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से 55 वर्षीय उर्मिला गौड़ (पत्नी रिटायर्ड इंजीनियर दिलीप कुमार गौड़) बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में मौत हो गई। पति के जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद से महिला मानसिक तनाव में थीं। पुलिस इसे चक्कर आने से हुआ हादसा बता रही है, जांच जारी है। घटना सुबह 7:15 बजे की है, गिरने पर धमाके जैसी आवाज से हड़कंप मचा।
जयपुर के जगतपुरा इलाके में स्थित वृंदा गार्डन अपार्टमेंट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 55 वर्षीय महिला उर्मिला गौड़ की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने फ्लैट की 8वीं मंजिल पर स्थित बालकनी में किसी काम से गई थीं, जहां अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर पड़ीं। गिरते समय जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे अपार्टमेंट के अन्य निवासी डर के मारे अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी तड़प रही थीं। उन्हें तुरंत पास के जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पति के गिरफ्तारी से मानसिक परेशानी