जालोर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: भाई ने पत्नी के अफेयर के डर से कर दी भाई की हत्या

जालोर के बागोड़ा में 25 मई 2025 को नरसाराम की हत्या में उसके भाई दूदाराम, उसकी पत्नी कैली और प्रेमी रणजीत शामिल थे। पारिवारिक विवाद और बदनामी के डर से दूदाराम ने नरसाराम को कुल्हाड़ी-लाठी से मारकर शव फंदे पर लटकाया। पुलिस ने 14 जून को तीनों को गिरफ्तार कर खुलासा किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 15, 2025 • 2:15 PM  4.3k
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जालोर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: भाई ने पत्नी के अफेयर के डर से कर दी भाई की हत्या
“जालोर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: भाई ने पत्नी के अफेयर के डर से कर दी भाई की हत्या”
Favicon
Read more onthekhatak.com
15 Jun 2025
https://thekhatak.com/jalore-brother-murders-brother-over-wife-affair-fear
Google News
Copied
जालोर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: भाई ने पत्नी के अफेयर के डर से कर दी भाई की हत्या

राजस्थान के जालोर जिले के बागोड़ा गांव में 25 मई को हुए नरसाराम मेघवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआत में मृतक की पत्नी माफी देवी और उनके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि हत्या में मृतक के भाई दूदाराम मेघवाल, उसकी पत्नी कैली देवी और कैली के प्रेमी रणजीत सिंह का हाथ था। समाज में बदनामी के डर से तीनों ने मिलकर नरसाराम की कुल्हाड़ी और लाठी से हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।

पुलिस के अनुसार, 25 मई को बागोड़ा थाना क्षेत्र के बागोड़ा गांव में नरसाराम का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई दूदाराम ने बताया कि नरसाराम के सिर से खून बह रहा था और उन्हें मृतक की पत्नी माफी देवी पर शक है। 26 मई को सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार शव को दफना दिया गया। 28 मई को माफी देवी ने पंचों के सामने कथित प्रेमी सांवलाराम के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की थी।

पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम

शक के आधार पर 5 जून को पुलिस ने श्मशान में दफनाए गए शव को निकाला और मेडिकल बोर्ड के चार डॉक्टरों ने मौके पर ही 10 दिन पुरानी लाश का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम और आगे की जांच में शक की सुई दूदाराम की ओर गई। बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि हत्या की वजह 23 मई को दूदाराम की दो पोतियों की सगाई के दौरान मृतक और उसके भाई के बीच हुआ विवाद था।

विवाद की जड़

23 मई को सगाई समारोह के दौरान दूदाराम और नरसाराम के बीच सुबह दूदाराम के घर और शाम को नरसाराम के घर कहासुनी हुई। इस दौरान माफी देवी ने गुस्से में दूदाराम की पत्नी कैली देवी के रणजीत सिंह के साथ अफेयर का जिक्र किया। इससे दूदाराम और कैली को समाज में बदनामी का डर सताने लगा। दोनों ने नरसाराम और माफी देवी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

हत्या की रात

25 मई की रात 10 बजे दूदाराम, कैली देवी और रणजीत सिंह नरसाराम के घर पहुंचे। उनके पास कुल्हाड़ी और डंडे थे। तीनों ने नरसाराम और माफी देवी के मुंह में कपड़ा ठूंसा और नरसाराम पर हमला कर दिया। दूदाराम ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, जबकि रणजीत ने लाठी से पीटा। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया गया। इसके बाद दूदाराम ने कहानी गढ़ी कि माफी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर नरसाराम की हत्या की।

गिरफ्तारी और खुलासा

पुलिस ने गहन जांच के बाद 14 जून को मामले का खुलासा किया। मृतक के भाई दूदाराम मेघवाल (35), उसकी पत्नी कैली देवी (34) और रणजीत सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों ने मिलकर साजिश रची और हत्या को अंजाम दिया।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter