नेशनल हाईवे-48 पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप: 200 मीटर तक फैली लपटें, एक जिंदा जला

जालोर के नेशनल हाईवे-48 पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बच निकला। प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और हालात काबू करने की कोशिश की।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
March 18, 2026 • 3:16 PM  18
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नेशनल हाईवे-48 पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप: 200 मीटर तक फैली लपटें, एक जिंदा जला
“नेशनल हाईवे-48 पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप: 200 मीटर तक फैली लपटें, एक जिंदा जला”
Favicon
Read more onthekhatak.com
18 Mar 2026
https://thekhatak.com/jalore-nh48-oil-tanker-fire-accident
Google News
Copied
नेशनल हाईवे-48 पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से मचा हड़कंप: 200 मीटर तक फैली लपटें, एक जिंदा जला

राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब नेशनल हाईवे-48 पर तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भयंकर आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास हुआ। टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। पलटने के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। हालात इतने गंभीर हो गए कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग की लपटें फैल गईं।इस दर्दनाक हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सांचौर के एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ स्थानीय पुलिस और सिंवाड़ा चौकी की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए सांचौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और लगातार आग बुझाने का प्रयास किया गया।सुरक्षा के मद्देनज़र हाईवे के एक हिस्से पर ट्रैफिक को रोक दिया गया, ताकि कोई और हादसा न हो। फिलहाल आग पर काबू पाने और हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter