जोधपुर में डंपर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने MGH मोर्चरी में दिया धरना, सड़क जाम

जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 32 साल के फोटोग्राफर नरेश कुमार वैष्णव की मौके पर मौत हो गई। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से गुस्साए परिजनों व वैष्णव समाज ने MGH मोर्चरी में धरना देकर सड़क जाम की और मुआवजा व चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद 4 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 2, 2025 • 11:45 AM  432
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर में डंपर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने MGH मोर्चरी में दिया धरना, सड़क जाम
“जोधपुर में डंपर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने MGH मोर्चरी में दिया धरना, सड़क जाम”
Favicon
Read more onthekhatak.com
2 Dec 2025
https://thekhatak.com/jodhpur-dumper-crush-youth-death-mgh-protest-compensation-demand
Google News
Copied
जोधपुर में डंपर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने MGH मोर्चरी में दिया धरना, सड़क जाम

जोधपुर। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जोधपुर शहर के व्यस्त इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने 32 वर्षीय युवक नरेश कुमार वैष्णव को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश फोटोग्राफी का काम करते थे और अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता लकवाग्रस्त होने के कारण बिस्तर पर हैं, जिससे परिवार की पूरी जिम्मेदारी नरेश पर ही थी।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और वैष्णव समाज के सैकड़ों लोग महात्मा गांधी हॉस्पिटल (MGH) की मोर्चरी के सामने पहुंच गए। गुस्साए परिजनों व समाजजन ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और मोर्चरी के सामने ही धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद लोगों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और डंपर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का कहना मृतक नरेश के चचेरे भाई ने बताया, “नरेश घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके ऊपर मां-बाप, पत्नी और दो छोटे बच्चे थे। पिताजी लकवे के मरीज हैं, चल-फिर भी नहीं सकते। अब परिवार का गुजारा कैसे होगा? डंपर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।”

मौके पर पुलिस की भारी फोर्स तैनात धरने और सड़क जाम की सूचना पर जोधपुर के कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषी डंपर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और मुआवजे के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। इसके बाद करीब 4 घंटे बाद परिजन मानें और शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।

हादसा कैसे हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरेश अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेश सड़क पर दूर जा गिरा और डंपर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक नरेश की सांसें थम चुकी थीं। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

 

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter